Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा के बेंन्दा गाँव में महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्रामीणों के बीच किया प्रसाद वितरण

महाशिवरात्रि के उपलक्ष में शनिवार को बहरागोड़ा प्रखण्ड अंतर्गत बनकाटा पंचायत के बेंन्दा गाँव के घटेश्वर शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कमिटी द्वारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ श्रद्धालु एवं ग्रामीणों के बीच प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया है. इस पावन अवसर पर लोगों ने प्रसाद का आनंद लिया. इस दौरान कमिटी ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से प्रतिवर्ष हम लोग महाशिवरात्रि के बाद दिन निःशुल्क भंडारा लगाते हैं. ताकि शिव धाम जाने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को भोजन कराया जा सके. इस कार्य से उन्हें काफी संतुष्टि मिलती है. रात से ही सभी लोग इस सेवा में जुट जाते हैं.
इस मौके पर शुभम राणा, बिबेक माईति, गोपेस राणा, बुद्धदेव साव, राहुल बारिक, शिबा बारिक, दिपु मण्डल, सुजित राणा, प्रेम पाल, कमल कृष्ण माईति, काबलु राणा, जगन्नाथ जाना, सुमित साव, बरून सिहं, प्रभास माईति आदि उपस्थित थे.

You missed