Advertisements
Spread the love

नागा बाबा मंदिर परिसर में मकर महोत्सव की तैयारी बैठक 4 जनवरी कोआयोजित…

विश्वकर्मा सिंह चाकुलिया:

Advertisements

चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित नागा बाबा मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मकर मेला महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा. इस मकर मेला महोत्सव की सफल आयोजन को लेकर एक बैठक का आयोजन 4 जनवरी गुरुवार सुबह 10:00 बजे से मंदिर परिसर में रखी गई है. इस बैठक में मेला संचालन समिति का गठन किया जाएगा.

जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से उपस्थित होने का आग्रह नागा बाबा मंदिर कमेटी की ओर से की गई है. मेले के आयोजन को लेकर नागा बाबा मंदिर कमेटी के द्वारा मंदिर की साफ सफाई एवं रंगाई पुताई का काम शुरू कर दिया गया है. इसकी जानकारी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा एवं सचिव राकेश सिंह ने संयुक्त रूप से दी.