8 अप्रैल को राम झांकी शोभायात्रा निकालने की तैयारीे
बैठक संपन्न……
मुरी ( कमलेश दुबे) – मुरी टुगरी पार्क के गेट नंबर वन में जय श्री राम कमेटी मुरी सिल्ली की एक आवश्यक बैठक रामनवमी एवं जय श्री राम झांकी शोभायात्रा को लेकर की गई।
Advertisements

Advertisements

बैठक में कमेटी के सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। रामनवमी की जुलूस को लेकर आपस में सदस्यों ने मंथन किया तथा आगामी 8 अप्रैल को श्री राम झांकी शोभा यात्रा निकालने पर विचार विमर्श किया गया। शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से और अनुशासन के साथ निकालने पर विशेष चर्चा किया गया।
मौके पर यह भी कहा गया कि सरकार के द्वारा जारी कोविड-19 के नियमों का पालन भी अवश्य किया जाएगा। इस अवसर पर गोकुल महतो, चंद्र मोहन महतो, अमरपाल, रत्नेश प्रसाद, कमलेश दुबे, शिशुपाल महतो, इंद्रसेन सिंह, नकुल महतो, कालिया सोनार, मधु महतो, हराधन महतो समेत आसपास के गांव के सैकड़ों राम भक्त उपस्थित थे।

