Advertisements
Spread the love

पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी में, आगामी 15 नवंबर 2025 को बिरसा जयंती के उपलक्ष पर पारंपरिक खाद्य एवं वनों खाद्य सामग्री का प्रदर्शन के लिए तैयारी।

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर /पोटका । पोटका के पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी में आगामी 150 वां बिरसा जयंती के उपलक्ष पर पर्यावरण चेतना केंद्र के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति आगामी 15 नवंबर को आयोजित बिरसा मेला में किशोर- किशोरी और बच्चों के लिए ज्ञान सांझा मेला का भी आयोजन किया गया। बिरसा मेले मे लगने वाली प्रदर्शनी के सामग्रियों का तैयारी सोमवार 10 -11- 2025 से चल रहा है। जिसमें वन उत्पादन सामग्री से बनने वाले खाद्य सामग्री का निर्माण में, बेल का शरबत, बेल का कंडीका, आंवला कंडीका, आंवला लड्डू ,आंवला अचार, महुआ लड्डू, महुआ अचार, इमली का बोटिका, पपीता का मुरब्बा, उंल का अचार, महुआ का स्वादिष्ट रोटी आदि का तैयारी चल रहा है। उसी तरह बिरसा मेला में पारंपरिक आदिवासी खाद्य का भी प्रदर्शनी लगेगा। जिसमें चावल से बनने वाले 45 कीसिम के आइटम को भी प्रदर्शनी में रखा जाएगा। आयोजित ज्ञान सांझा मेला में पारंपरिक वेदों का भी प्रदर्शनी स्टल लगेगा तथा गांव में बनने वाली विभिन्न हस्तकलाओं का भी प्रदर्शनी होगी। जिसे देखकर बच्चे किशोर- किशोरी युवा महिलाएं जानकारी लेकर अपना ज्ञानवर्धन करेंगे ओर इसको उपयोग में लायेंगे। कार्यक्रम में सामग्री निर्माण के प्रशिक्षक सुदर्शन भूमिज सहयोग में अनिता कुमारी एवं सिद्धेश्वर सरदार के साथ हरीश भूमिज, प्रियंका मुंडा नीरसो हांसदा, जोबा टुडू, मालती सरदार, गौरी सरदार, लक्ष्मी सिंह, मानिक सरदार, लखींद्रर सरदार, गोपाल किस्कु, अर्जुन सरदार, सुरेश सरदार, विभीषण , आनंद सरदार, आदि शामिल रहे।

 

 

You missed