Advertisements
Spread the love

संगठन पर्व के अंतर्गत भाजपा दुमका की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित

30 मार्च को चुनाव दृष्टिकोण से पर्यवेक्षक के रूप में दुमका का दौरा करेंगे केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ

35 से 45 वर्ष आयु वर्ग के ऊर्जावान युवाओं को दी जाएगी मंडल अध्यक्षों की जिम्मेदारी – भाजपा

दुमका ब्यूरो रिपोर्ट :  मौसम गुप्ता 

भारतीय जनता पार्टी, दुमका की ओर से संगठन पर्व के अंतर्गत दुमका परिसदन में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा ने संगठन विस्तार की दिशा में ठोस रणनीति पर चर्चा की। प्रेस वार्ता में जिला चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत, सह चुनाव अधिकारी बबलू मंडल एवं जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू मौजूद रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला चुनाव अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा अपने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष पद के लिए तीन नाम तय किए जाएंगे, जिसमें एक महिला का नाम अनिवार्य रूप से शामिल होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंडल स्तर पर चयनित नामों को प्रदेश संगठन को भेजा जाएगा और प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति के बाद विधिवत रूप से मंडल अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी।

युवा नेतृत्व को मिलेगी प्राथमिकता, मजबूत नेतृत्व की होगी नियुक्ति

शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा की रीढ़ उसके कर्मठ कार्यकर्ता हैं। इसलिए पार्टी ने तय किया है कि 35 से 45 वर्ष आयु वर्ग के ऊर्जावान युवाओं को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रखंड स्तर पर ऐसे सशक्त अध्यक्षों की जरूरत है, जो आम जनता की समस्याओं को उठाएं और उनके समाधान के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करें।

30 मार्च को दुमका आएंगे केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ

भाजपा के सांगठनिक चुनाव को लेकर 30 मार्च को केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ दुमका आएंगे। वे चुनाव दृष्टिकोण से पर्यवेक्षक के रूप में जिले का दौरा करेंगे और संगठन की स्थिति का जायजा लेंगे। उनके मार्गदर्शन में भाजपा की सांगठनिक मजबूती को और अधिक धार दी जाएगी।

हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, जनविरोधी नीतियों की पोल खोली

भाजपा नेताओं ने हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता हेमंत सरकार की विफलताओं का खामियाजा भुगत रही है। वृद्धा पेंशन और दिव्यांग पेंशन जैसी कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया, जिससे हजारों जरूरतमंद लोग परेशान हैं। सरकार सिर्फ “मंईयां सम्मान योजना” जैसी दिखावटी योजनाओं का प्रचार कर जनता को गुमराह कर रही है। संगठन पर्व के तहत भाजपा का संकल्प है कि हर बूथ पर संगठन को मजबूत किया जाए और जनता के हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाए।

भाजपा का लक्ष्य – हर बूथ पर मजबूत संगठन, हर कार्यकर्ता बनेगा योद्धा

भारतीय जनता पार्टी मजबूत संगठन, समर्पित कार्यकर्ता और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। इस प्रेस वार्ता के माध्यम से भाजपा दुमका ने यह संदेश दिया कि पार्टी पूरी ताकत के साथ जनता के बीच जाएगी और हेमंत सरकार की विफलताओं को उजागर करेगी।

You missed

दुमका : कोयले के डंपिंग से नदी के पानी का रंग हुआ काला, सुध लेने वाले बेखबर…

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड डकैती दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

सरायकेला : पीएचडी कार्यालय में जल सहिया से ऑडिट के नाम पर पैसे की उगाई…