Advertisements
Spread the love

नामकुम प्रखंड के सिदरोल गाँव में वृद्ध सम्मान समारोह आयोजित

Advertisements

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम

Arjun Kumar Pramanik….✍️

रांची (नामकुम)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत नामकुम प्रखंड के सिदरोल ग्राम में वृद्ध सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए मनोज कुमार सिंह ने कहा कि 17 सितंबर से लगातार सेवा पखवाड़ा दिवस का आयोजन किया जा रहा है। आज मोदी जी देश के लिए एक अवतरित महापुरुष की तरह कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बीते 11 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं—जनधन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, शौचालय निर्माण, आवास, बिजली, सड़क, किसान सम्मान योजना, उज्ज्वला योजना, जीवन ज्योति बीमा, आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया, कानून में बड़े बदलाव, धारा 370 का हटना और एक भारत, श्रेष्ठ भारत जैसे अभियान से देश को नई दिशा दी है।

उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिन्दूर ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया है कि आज भारत की गद्दी पर बैठे नरेंद्र मोदी  चक्रधारी कृष्ण की तरह हैं, जो समय आने पर वार करने से पीछे नहीं हटेंगे।” मनोज सिंह ने सभी से प्रधानमंत्री की लंबी आयु के लिए भगवान से प्रार्थना करने और 2047 तक भारत को विश्व का नंबर वन देश बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह में दर्जनों महिला और पुरुषों को साड़ी एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। विशेषकर व्योवृद्ध कार्यकर्ता मोगो भगत को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री गोरखनाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर बिरसा पाहन, नारायण प्रसाद, रामशंकर सिंह, बबन सिंह, रूपा चौहान, मीरा देवी समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

समारोह में शिवनारायण सिंह, तुलसी गोप, सुनीता देवी, सावित्री देवी, आशा देवी, छोटू गोप, अरुण तिवारी, अनंत सिंह, चंदन बास्के, एस.पी. सिंह, बी. पासवान, एस. प्रसाद, मंटू राय, देवराज सिंह, युवराज सिंह, विश्वजीत कुमार, अरुण प्रसाद, मंगल बैठा, अनिल सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।