सीजीएल परीक्षा के प्रश्न पत्र लिखे होने और परीक्षा रद्द होने का विरोध करते हुए छात्र संघ ने सीएम हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन…
सरायकेला संजय मिश्रा: काशी साहू कॉलेज सरायकेला छात्र संघ के द्वारा कॉलेज मोड में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर मौजूद छात्र संघ के प्रकाश महतो, लक्ष्मण महतो, रोशन, प्रभाकर, दिवांशु, परदून, शंकर, जगन्नाथ, वासुदेव, सुरेश एवं शत्रुघ्न सहित उपस्थित अन्य सभी छात्रों ने बताया कि इतने वर्षों के इंतजार के बाद जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा आयोजित की गई।
Advertisements

Advertisements

छात्र परीक्षा देकर घर तक भी नहीं पहुंचे थे कि परीक्षा के पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में हेमंत है तो हिम्मत है का नारा लगता है उसी राज्य में एक लंबे समय से इंतजार लंबित परीक्षा प्रत्यक्ष पारदर्शिता के साथ परीक्षा लेने में असफल रहा है। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार हम छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करें।

