
पीएसएफ ने शहर को कमल कुमार घोष एवं शुभेंदु मुखर्जी के रूप में दिया और दो शतकवीर रक्तदाता।

पोटका संवाददाता -अभिजीत सेन
जमशेदपुर ब्लड सेंटर के पन्नों पर दो और शतकवीर रक्तदाताओं का नाम जुड़ गया. एक संकल्प, हर दिन एक इतिहास बनाने वाली संस्था टीम पीएसएफ ने आज अपने दो रक्तवीर टाटा मोटर्स कर्मी, भीवीडीए के महासचिव, टीम पीएसएफ के आजीवन सदस्य कमल कुमार घोष, एवं एमएनसी कंपनी रॉकवेल में कार्यरत शुभेंदु मुखर्जी ने अपना शतकीय पारी को पुरा किया। कमल कुमार घोष ने पहला रक्तदान 29 जुलाई 2011, 25 बां रक्तदान 22 अक्टूबर 2020, 50 बां रक्तदान 9 सितम्बर 2022, 75 बां रक्तदान 9 सितम्बर 2025, और 11 मार्च 2026 को शतकीय पारी. शुभेंदु मुखर्जी ने पहला रक्तदान 28 मई 2001, 25 बां रक्तदान 8 अप्रैल 2018, 50 बां रक्तदान 28 मई 2023, 75 बां रक्तदान 9 सितम्बर 2024, और 11 मार्च 2026 को एसडीपी रक्तदान के जरिए शतकीय पारी को पुरा कर लिया। इन दोनों एसडीपी रक्तदान के जरिए एसडीपी रक्तदान के क्षेत्र में सबसे बड़ा अभियान चलाते हुए टीम पीएसएफ ने 1787 बां एसडीपी रक्तदान के आंकड़े को पूरा कर लिया। दोनों रक्तदाताओं को रक्तदान के पहले पुष्प वर्षा, तिलक, हल्दी लगाकर स्वागत किया गया।. रक्तदान के पश्चात पुष्प गुच्छ, शाॅल ओढ़ाकर, शतकीय मेमेंटो, कई तरह के प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया.।ईस दौरान जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डॉक्टर लव बहादुर सिंह, डॉक्टर निर्जला झा, डॉक्टर रीता सिंह, तकनीशियन धीरज कुमार, पदाधिकारी अरुनभो मोइत्रा, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, भास्कर कुंडू, दीपक कुमार मित्रा, सोमनाथ दत्ता, कुमारेस हाजरा, उत्तम कुमार गोराई, रवि शंकर, अनिल प्रसाद, पौशाली मुखर्जी, शुभोदीप मुखर्जी उपस्थित रहे।
।

