Advertisements
Spread the love

नामकुम अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने किया घेराव , जनता परेशान  

Advertisements

✍️ Arjun Kumar Pramanik

राँची/नामकुम । नामकुम प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व जीप सदस्य आरती कुजुर ने किया, जबकि संचालन लालखटंगा के मुखिया रितेश उरांव ने किया। मौके पर भाजपा कार्यसमिति के सदस्य मुना बड़ाइक, अंजली लकड़ा समेत सैकड़ों ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद थे। आरती कुजुर ने आरोप लगाया कि अंचल कार्यालय में ऑनलाइन प्लॉट एंट्री, भूमि परमिशन और म्यूटेशन के नाम पर आम नागरिकों से अवैध पैसे की वसूली की जाती है। इसके साथ ही जमीन दलालों (भू-माफियाओं) को कर्मचारियों द्वारा विशेष सुविधा दी जाती है, जबकि आम नागरिकों को कई बार चक्कर लगाने के बावजूद दस्तावेज नहीं दिखाए जाते। उन्होंने कहा कि अति वृष्टि और ओलावृष्टि में टूटे घरों की जानकारी देने के बावजूद अधिकारी पीड़ित परिवारों के पास नहीं पहुँचे। साथ ही जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र देने में भी कार्यालय अनावश्यक देरी करता है, जिससे आम जनता परेशान है। लालखटंगा के मुखिया रितेश उरांव ने कहा, “अगर अधिकारियों ने अपने रवैये में बदलाव नहीं किया तो क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होंगे।” प्रदर्शन के अंत में जनप्रतिनिधियों ने 16 सूत्री मांगों के साथ अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने और सरकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुँचाने की माँग की।

You missed