Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र सरायकेला में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि रेशम के कच्चे धागों से बंधा प्रेम का मजबूत रिश्ता है रक्षाबंधन।

Advertisements
Advertisements

सरायकेला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बीके पूनम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सभी अतिथियों को राखी बांधकर मिठाई खिलाई गई। इस दौरान वहां मौजूद भाई बहनों ने एक दूसरे की रक्षा करने का संकल्प लिया। राखी पर बीके पूनम ने कहा की राखी प्यार और त्याग का पर्व है। महाभारत में द्रोपदी के इतिहास श्रीकृष्ण लीला का वर्णन किया। अमलेश सिन्हा, सुमित चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन पूनम ने किया। वहां मौजूद अतिथियों ने रक्षाबंधन के पर्व पर विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विक्की , अमित, कृष्णा , अशोक , अमित, उमाकांत, रघुनंदन ,बुद्धेश्वर, सुभाष और काफी सारे भाई बहन उपस्थित रहे।

You missed