Advertisements
Spread the love

रेलवे सुरक्षा बल ने चलाया जागरूकता अभियान, मवेशियों की सुरक्षा पर दिया जोर

Advertisements

संवाददाता : कल्याण पात्रो

चांडिल : रेलवे ट्रैक पर बकरी, गाय, बैल जैसे पालतू मवेशियों की दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेल पथ चांडिल के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने लुपुंगडीह पंचायत में जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया बीरेंद्र सिंह सरदार भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने पालतू जानवरों को रेलवे लाइन के आसपास न ले जाएं और उन्हें आवारा न छोड़ें। उन्होंने कहा कि मवेशियों के रेल से टकराने की स्थिति में न केवल मालिक को आर्थिक नुकसान होता है बल्कि रेलवे संपत्ति को भी क्षति पहुंचती है और गंभीर दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।
ग्रामीणों को यह भी चेताया गया कि चलती ट्रेनों पर पत्थरबाजी बिल्कुल न करें, क्योंकि इससे यात्रियों की जान खतरे में पड़ती है और रेलवे की संपत्ति को भी नुकसान होता है। अधिकारियों ने कहा कि रेलवे संपत्ति राष्ट्र की धरोहर है और इसके संरक्षण में ग्रामीणों का सहयोग बेहद जरूरी है।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित