Spread the love

राजनगर- युवा कोंग्रेस प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश महतो की अध्यक्षता में पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ राजनगर बाज़ार में निकाली पदयात्रा।

जिसका नेतृत्व युवा कोंग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा ने की।वहीं युवा कोंग्रेस केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए।राजनगर के रामदू चौक से राजनगर के साहू कॉलोनी तक पैदल यात्रा कर केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाते नजर आए।वहीं प्रखंड अध्यक्ष प्रकास महतो ने कहा केन्द्र की मोदी सरकार आज के युवाओं को ठगने का कार्य कर रही है।आज के युवा बेरोजगारी और महंगाई की मार झेल रहे है।क्षेत्र की जनता त्रस्त है और केंद्र सरकार मौन धारण की है।वहीं श्री मिश्रा ने कहा पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के मूल्य वृद्धि सातवें आसमान तक पहुंच गई।लेकिन इसमें केन्द्र सरकार लगाम लगाने के बजाय मूल्य वृद्धि करते जा रही है।अगर इस पर जल्द लगाम नही लगाया जायेगा तो युवा कोंग्रेस इसका विरोध करती रहेगी। वहीं विशु हेम्ब्रम ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार जन विरोधी सरकार है जो देश की गरीब जनता से कोई मतलब नही है।एक ओर जहां देश कोरोना महामारी की मार झेल रही है।वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार महंगाई से आम जनता को मार रही है।वहीं इस पदयात्रा में सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल गौड़,डोमन महतो,दासों मार्डी,भूटा राउत,माधव महतो,मनोहर तांती, सुकलाल महतो,बासुदेव प्रधान , शिबू महतो,आदित्य महतो,रोहित महतो,जीएस महतो,सुदनयो प्रधान,आदि उपस्थित थे।

Advertisements

You missed