Advertisements
Spread the love

छोटकीपोना के रेंचगढ़ा में पेड़ में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप…

रजरप्पा । विजय चंद्रा

रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर प्रखंड के छोटकीपोना स्थित रेंचगढ़ा में शुक्रवार शाम को एक युवक का शव अमरूद के पेड़ में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया। युवक की पहचान छोटकीपोना स्थित दुर्गा मंदिर निवासी दिनेश्वर महतो के 30 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर जहां कुछ लोग आत्महत्या की बात कह रहे हैं, वहीं युवक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

Advertisements

इस घटना की जानकारी मिलने पर वहां काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलने पर रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक एवं रजरप्पा थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। लेकिन परिजनों ने शुक्रवार को शव को फंदे से उतारने नहीं दिया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद शनिवार को शव को उतार कर पोस्ट मारडम के लिए भेज दिया। इसके बाद पोलिस मामले की छानबीन में जुट गई।