Spread the love


राजनगर : आजसू पार्टी का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन स्थानीय किसान भवन में प्रखंड अध्यक्ष सालखन टुडू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अनन्त राम टुडू, विशिष्ट अतिथि के रूप में आजसू पार्टी राष्ट्रीय सचिव अनिल कुमार महतो, जिला संगठन सचिव प्रकाश महतो, चुनका मार्डी उपस्थित थे.
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद निर्मल महतो एवं झारखंड आन्दोलनकारी मलती किचिग्या के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम का संचालन अनुमंडल अध्यक्ष दिलीप महतो ने किया.
पूर्व विधायक अनन्त राम टुडू ने कहा कि आजसू पार्टी के आन्दोलन के बदौलत ही झारखंड राज्य मिला. झारखंड राज्य अलग होकर 21 साल पुरा होने जा रहा है, लेकिन सपनों का झारखंड नही बन पाया. आजसू ही सपनों का झारखंड बना पायेंगे।
अनिल कुमार महतो ने कहा कि आजसू पार्टी राज्य सरकार के गलत नीतियों का पुरजोर विरोध करेगी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके द्वारा चुनाव पुर्व किये गए वादों को पुरा करने के लिए याद दिलाते हुए जनता के साथ आन्दोलन करेगी.
कार्यक्रम को केन्द्रीय सचिव अनिल कुमार महतो, जिला संगठन सचिव प्रकाश महतो, चुनका मार्डी, अनुमंडल अध्यक्ष दिलीप महतो, सहदेव महतो, प्रखंड अध्यक्ष सालखन टुडू, दुर्गा महतो, सुसेन महतो, रितेश महतो, बादल महतो आदि ने भी संबोधित किया.
दोवारा प्रखंड अध्यक्ष बने सालखन टुडू
आजसू पार्टी प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन चुनाव प्रभारी जिला संगठन सचिव प्रकाश महतो, चुनका मार्डी, सुसेन महतो की देख रेख में प्रखंड कमेटी का गठन किया. प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष पद में सर्वसम्मति से सालखन टुडू को दोवारा अध्यक्ष बनाया गया. कार्यकारी अध्यक्ष में हराधन किस्कू एवं सचिव संजय महतो को बनाया गया।

Advertisements

You missed