सरायकेला। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो की अध्यक्षता में हुई उक्त बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत आत्मनिर्भर भारत को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिसमें लोकल फॉर वोकल पर वक्ताओं द्वारा विचार दिए गए।
कहा गया कि आत्मनिर्भर भारत के लिए जन जागरूकता लाया जाएगा। और स्थानीय निर्मित सामानों के महत्त्व को सर्वोपरि रखते हुए बाजार की व्यवस्था को विकसित किया जाना है। कर समिति की बैठक में जिला प्रभारी जेबी तुबिद, सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली, शैलेंद्र सिंह, उदय सिंहदेव, रमेश हांसदा एवं लाल सिंह सोय ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सोहन सिंह सहित दर्जनों की संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।
Related posts:
सरायकेला : पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष की माता के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए पूर्व विधायक जवाहर लाल बान...
आसनबनी ग्राम के मांं मनसा मंदिर प्रांगण में आदिवासी कुडमी समाज की एक बैठक हुई।जिसमें "नेग, नीति एवं ...
CHANDIL : दिव्य ज्योति बस और स्विफ्ट डिजायर कार की सीधी टक्कर में तीन की हुई मौत, मरने वालों में कार...

