
राजनगर : चापानल और जल मीनार के मांग को लेकर आदिवासी किसान मजदूर एकता संघ का राजनगर प्रखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन…
रविकांत गोप… ✍️

खराब चापानल एवं जल मीनार मरम्मती के मांगों को लेकर आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के जिला सचिव सुनील गागराई के अगुवाई में कुजू गांव के ग्रामीणों के संग बुधवार को राजनगर प्रखंड कार्यलय के सामने धरना प्रदर्शन किया ।

बता दें कि, प्रदर्शनकारी ने राजनगर शिद्धु-कान्हु चौक से लाल झंडा हाथ मे लिए राजनगर प्रखंड कार्यालय तक पदयात्रा किया । प्रखंड कार्यलय के बाहर पीएचडी विभाग और प्रखंड विकास पदाधिकारी के खिलाफ नारे लागए । इस दौरान आदिवासी मजदूर किसान पार्टी के जिला सचिव सुनील गागराई ने कहा कि, बीते 5 मार्च को खराब चापानल एवं जल मीनार मरम्मती की मांग को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन दिया गया था, परन्तु इस पर कोई पहल नही होने पर, प्रखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। ताकि विभाग के पाधिकारी इस मामले को संज्ञान में लें, क्योंकि इन दिनों तापमान काफी बड़ गया है और ऐसे में राजनगर प्रखंड क्षेत्र के कई ऐसे गांव है जहां चापानल खराब हो चुके है, जल मीनार खराब पड़ा है, पेयजल संकट गहरा गया है । ग्रामीण तालाब और कुंआ का पानी पीने को मजबूर है।
शिकायत करने के बाद भी प्रशासन मौन है,ग्रामीण करे भी तो क्या करे।इसलिए धरना प्रर्दशन कर दोबारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपने आये है।
वहीं कुछ देर बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी उनसे मिलने पहुंचे, और उनकी समस्याओं से अवगत होकर त्वरित मामले को संज्ञान में लेते हुए दो दिन के अंदर कुजू और विभिन्न गांव मे खराब नलकूपों और जल मीनार की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।
