
चाण्ड़िल थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर जोर


सरायकेला-खरसावां जिले के चाण्ड़िल थाना परिसर में आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण होली मनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
रंगों के त्योहार होली को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में चाण्ड़िल थाना प्रभारी ड़िलसन बिरुवा की अध्यक्षता में थाना परिसर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।
बैठक के दौरान थाना प्रभारी ड़िल्सन बिरुवा ने सभी से अपील की कि होली पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्वक के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि पर्व के दौरान हुड़दंग, डीजे की तेज आवाज, जबरन रंग लगाने और शराब के नशे में उत्पात मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती और गश्ती बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया।बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और क्षेत्रवासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।कुल मिलाकर, चाण्ड़िल थाना में आयोजित इस शांति समिति की बैठक का उद्देश्य होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है, ताकि रंगों का यह त्योहार खुशियों और भाईचारे का संदेश दे सके।

