
राजनगर : बूढ़ी सीरिंग और नेटो मुख्य मार्ग के बीच मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो घायल…
रविकांत गोप… ✍️
राजनगर से ओडिशा जाने वाले मुख्य मार्ग के बुढ़ीसिरिंग एवं नेटो गांव के बीच में मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने धक्के मार दिया. जिससे मोटरसाइकिल सवार कृष्ण उर्फ टान्टु सिंकु (35 वर्ष) एवं बालेमाई जोजो (32 वर्ष) गिरकर घायल हो गए. उसी रास्ते से जा रहे कोल्हान प्रमंडल पान तांती समाज के प्रखंड अध्यक्ष सुरज तांती का नजर पड़ा . दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर भेजवाया. घटना शाम पांच बजे की बतायी जाती है.
मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण उर्फ टान्टु सिंकु एवं बालेमाई जोजो ने सोनारी दो मोहनी से मोटरसाइकिल द्वारा बालेमाई जोजो के मायके राजनगर के रांगामाटी गांव जा रहे थे. जाते समय जैसे ही बुढ़ीसिरिंग एवं नेटो गांव के बीच पुलिया के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन धक्के मार दिया तथा फरार हो गए.वहीं मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए. दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर लाया गया.कृष्ण उर्फ टान्टु सिंकु को शिर एवं चेहरे पर चोटें लगी है तथा बालेमाई जोजो को चेहरे, हाथ, पैर एवं अन्य हिस्सों में चोटें लगी है.
