Advertisements
Spread the love

राजनगर : पाटाहेंसल सार्वजनिक अखंड हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र बबलू नाथ सोरेन…

रविकांत गोप के ✍️  से…

राजनगर प्रखंड के बड़ा सिजुलता पंचायत अंतर्गत पाटाहेंसल गांव में रविवार की रात्रि करीब 9 बजे श्री श्री सार्वजनिक अखंड हरिनाम संकीर्तन में बतौर मुख्यातिथि पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन के सुपुत्र बबलू नाथ सोरेन शामिल हुए, वहीं उनके साथ विनोद ज्योतिषी, माणिक गोप, नीबू प्रधान, उज्ज्वल मोदक, सोमनाथ गोप, अमरनाथ गोप, भोलेनाथ गोप आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल थे।वहीं पाटा हेंसल सार्वजनिक संकीर्तन समिति के सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के सुपुत्र बबलू सोरेन ने भव्य स्वागत सम्मान किया।बबलू नाथ सोरेन ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की,और महाभोग प्रसाद ग्रहण किया।

पाटाहेंसल में कीर्तन मंडली द्वारा आकर्षक संकीर्तन कर लोगों का मन मोह लिया, जिससे पाटाहेंसल गाँव भक्तिमय हो गया, इस अनुष्ठान के सफल आयोजन में अंगद मंडल, प्रणव मंडल, देवाशीष मंडल, लोचन मंडल, अरूप मंडल, अनूप मंडल, मृणाल मंडल एवं कमेटी के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

You missed