Spread the love

मुरमडीह में भाजपा की प्रखंड कार्यसमिति बैठक सम्पन्न।बूथ मजबूती पर बनी रणनीति।

इस बार कोल्हान में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीत का परचम लहरायेगी।: गणेश महाली।

राजनगर(रिपोर्ट-रवि कांत गोप):- राजनगर प्रखंड भाजपा पश्चिमी मंडल की बैठक मुरुमडीह में प्रखंड अध्यक्ष नारायण महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश हांसदा, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सरदार, जिला महामंत्री शंकर सामाड उपस्थित थे।
बैठक में आगामी 19 जुन को होने वाले सभी मोर्चों के संयुक्त सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया।बैठक में पंचायत प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक को निर्देश दिया कि आगामी 30 मई तक बुथ कमेटी का गठन करना है।
एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने कहा कि चुनाव में बूथ ही हार जीत का निर्णय लेते हैं. बुथ जीता तो चुनाव जीता. इस लिए आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के लिए बुथ को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है हमारे सभी प्रभावशाली कार्यकर्ता आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के लिए बुथ को मजबूती प्रदान करेंगे तथा लोकसभा हो या विधानसभा दोनों में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीत का परचम लहरायेगी।
रमेश हांसदा ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ा पार्टी है। हमें गर्व होना चाहिए कि हम सबसे बड़ा पार्टी के साथ जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि जनता के समस्यायों को समाधान करना है। जनता के समस्या यदि प्रखंड स्तर से समाधान नहीं होता है, तो जिला को सुचित करें या हमें सूचित करें । हमे जनता की हर समस्या का समाधान करना है।
मौके पर उपस्थित एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सरदार ने कहा कि केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां एवं जनकल्याण कारी योजनाओं को घर घर पहुंचाना है। राज्य में महागठबंधन के हेमंत सोरेन सरकार के विफलताओं को जनता के समक्ष रखना है।
बैठक को शंकर सामाड, मेघराय मार्डी ने भी संबोधित किया।
बैठक में मुख्य रूप से रवि महतो, चंदन महतो, रामचंद्र महतो, नुनाराम महतो, अनन्त साहु, महाबीर सरदार, प्रमोद महतो, जगन्नाथ कैवर्त, अजीत राउत, उदित महतो, राधामोहन गोप, डोबरो देवगम, कृष्णा बानरा, आशीश कुमार पंच, जमादार तापे आदि उपस्थित थे।

Advertisements

You missed