कुजु देवरीडीह में तेज आंधी से उजड़ गया ग्राम प्रधान का मकान।आंधी ने पंचायत क्षेत्र में भारी नुकसान पहुँचाया।
Advertisements

Advertisements

राजनगर(रिपोर्ट- रवि कांत गोप) :- बुधवार दोपहर आई तेज आंधी ने राजनगर प्रखंड के कुजु पंचायत में भारी नुकसान पहुँचाया।वहीं देवरीडीह गांव के ग्राम प्रधान सुनील गागराई का एस्बेस्टस मकान पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया।अचानक इतनी तेज गति से हवा बहने लगी कि मकान का छत उड़ गया।बताया जा रहा है,बुधवार की तेज हवा ने कुजु पंचायत के विभिन्न गाँव मे कईयों के मकान,जगह जगह बिजली के तार व खंबा आदि गिर गया है।जिससे बिजली भी ठप हो गई है।
Related posts:

