Advertisements
Spread the love

राजनगर के विभिन्न जगहों में अचानक आई तेज हवा और बारिश से कइयों के मकान टूटे,कहीं पेड़ गिरा तो कहीं ट्रांसफार्मर।मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे बच्चे भी इससे हुए प्रभावित।
राजनगर(रिपोर्ट – रविकांत गोप):- राजनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में गुरुवार की सुबह करीब 8:30 अचानक मौसम का मिजाज बदला।घने बादल से सुबह की धूप रात की तरह प्रतीत हुई,जिसके बाद 6किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बारिश शुरू हो गई।जिससे बाना पंचायत के कोलाबड़िया गांव के मुख्य मार्ग के समीप 100 केवी का ट्रांसफार्मर गिर गया,और 11हजार बोल्ट का तार सड़क के बीचोबीच गिर गया,जिससे टाँगरानी से सरायकेला मुख्य मार्ग कई घंटों तक आवाजाही बंद हो गया।वहीं साँझड गाँव के शासनडीह टोला में कई लोगों के घर के छत उड़ गए।वहीं हेंसल बाजार में बजरंगबली मंदिर का ऊपरी तीन चूड़ा गिर गया।यहां तक कि मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे बच्चे भी तेज हवा और बारिश की वजह से परीक्षा केंद्र समय से पहुचने में असमर्थ नजर आए।आधा घंटा तक तेज हवाओं और बारिश ने कई लोगों को भारी नुकसान सहना पड़ा।

Advertisements

You missed