Spread the love

राजनगर में हुआ आम आदमी पार्टी (आप)का आगाज।

राजनगर में आप पार्टी का सदस्यता सह कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित।

राजनगर हाट मैदान में रविवार को आम आदमी पार्टी(आप) की बैठक सावित्री मार्डी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जिसमें मुख्य अतिथि कोल्हान प्रभारी मनीष कुमार डैनियल ,विशिष्ट अतिथि के रूप में जुगसलाई विधानसभा अध्यक्ष राजीव रंजन,पश्चिमी विधानसभा के संगठन मंत्री मोहम्मद शकील, जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह,पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक जितेंद्र शर्मा,सक्रिय सदस्य रामचंद्र मार्डी,गंगाराम हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।वहीं कई संख्या में महिला पुरुष युवा एवं बुजुर्ग भी इस सभा मे शामिल हुए।इसी दौरान आम आदमी पार्टी का गठन किया गया।सभा मे उपस्थित मुख्य अतिथि मनीष कुमार डैनियल ने अपने सम्बोधन में कहा आम आदमी पार्टी ईमानदार पार्टी है। झारखंड अलग राज्य बन कर 21 साल पूरे हो चुके है,और कई सरकारे आई और गई।परन्तु झारखंड में भ्रष्टाचार बंद नही हुआ।झारखंड खनिज पदार्थों से सम्पन्न राज्य है।और यहाँ जिसकी भी सरकार बनी सभी ने केवल आदिवासी मूलवासियों के नाम पर झारखंड की जनता को ठगने का कार्य किया है।जिस प्रकार दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली का विकास किया है,चाहे शिक्षा के क्षेत्र में हो या महिला सुरक्षा के क्षेत्र में हो ।उसी प्रकार झारखंड में भी मुफ्त शिक्षा, मुफ्त पानी,बिजली आदि सुविधाएं यदि चाहिए तो आप पार्टी को लाना होगा।इसलिए झारखंड में भी अब आप पार्टी का विस्तार किया जा रहा है।जिसके तहत राजनगर में भी पार्टी का गठन रविवार को किया गया।

Advertisements

You missed