Advertisements
Spread the love

खैरबनी में खड़ी गाड़ी को बाईक ने मारी ठोकर। दो घायल एक की हालत गंभीर।

Advertisements

राजनगर हाता चाईबासा मुख्य मार्ग एनए‍च 220 राजनगर थाना क्षेत्र के खैरबनी में मंगलवार में रात्रि लगभग 8:30 बजे ब्रेकडाउन ट्रेलर के पीछे खड़ी मारुति कार को एक बाइक ने पीछे से जबरदस्त ठोकर मारी ।जिससे बाइक में सवार दोनो युवक घायल हो गए हैं ।वहीं पेट्रोलिंग में कर रही पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद पेट्रोलिंग गाड़ी से ही घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर पहुंचाया गया। जहां एक की हालत गंभीर थी जिसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया।वहीं दूसरे घायल का ईलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है। दोनों युवक चाईबासा की ओर जा रहे थे।इसी दौरान खैरबनी के पास ब्रेकडाउन ट्रेलर खड़ा था।उसके पीछे ट्रेलर के मालिक की कार खड़ी थी।बाइक चालक ने अपना नियंत्रण खोते हुए सीधे कार को पीछे से ठोकर मार दी।वहीं घटना में गंभीर रूप से घायल युवक का नाम बादल नायक है जो ओडिसा के जगिरा का रहने वाला बताया जा रहा है।वहीं दूसरे का नाम अरविंद नायक जो कि टाटानगर परसुडीह का रहने वाला बताया जा रहा है।वहीं घटना की सूचना उनके परिजनों को दी जा चुकी है।