Spread the love

पूर्व विधायक अनन्तराम टुडु का भाजपा में वापसी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकास ने माला पहना कर पार्टी में किया शामिल।
राजनगर(रिपोर्ट – रवि कांत गोप):- सरायकेला विधानसभा के पूर्व विधायक अंनत राम टुडु ने फिर एक बार भाजपा का दामन थाम लिया है।रविवार को चाईबासा में कोल्हान सतरीय जनसम्पर्क अभियान कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पुर्व विधायक अनन्तराम टुडु को फूल माला पहना कर भाजपा में शामिल कर लिया।
वहीं पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सतीश पूरी ने कहा – अनन्तराम टुडु एक ईमानदार,अच्छे और सच्चे व्यक्ति है।भाजपा उनका स्वागत करती है।उनके शामिल होने से पार्टी संगठन मजबूत होगी।
वहीं अनन्तराम टुडु ने कहा पार्टी ने जिस विश्वास और भरोसे से दोबारा पार्टी में शामिल किया है।मैं उसे बखूबी निभाउंगा, और पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करूंगा।

 

You missed

जमशेदपुर : आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सीएचओ ज्योति कुमारी पर जान लेवा हमला…