Advertisements
Spread the love

झामुमो कार्यकर्ता रूपेश कुमार के प्रयास से शोशोघुटु(भेलाईटाँड़) गाँव में आई रौशनी

Advertisements

राजनगर : जोनबनी पंचायत अन्तर्गत शोशोघुटु (भेलाईटाँड़)में लगभग दो महीने से 10 केवी का ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद ग्रामीण दो महीने से अंधेरे में रहने को विवश थे।ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के लिए पदाधिकारियों के चक्कर लगाए लेकिन दो महीने होने के बाद भी कुछ नही हो पाया वहीं ग्रामीणों ने जब झामुमो कार्यकर्ता रूपेश कुमार एवं रमेश उराँव को इसकी सूचना दी।वहीं रूपेश कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए,स्थानीय विधायक सह झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन को अवगत कराया।जिसके बाद त्वरित करवाई करते हुए मंत्री ने बिजली विभाग के संबंधित पदाधिकारियों को गांव में ट्रांसफार्मर लगवाने का निर्देश दिया।और गाँव मे 16 केवी ट्रांसफार्मर उपलब्ध हो गया।जिसके बाद गांव में दोबारा बिजली बहाल हो पाई।वहीं ग्रामीण काफी खुश है और ग्रामीणों ने झामुमो कार्यकर्ता रूपेश कुमार और मंत्री चम्पई सोरेन का आभार प्रकट किया है।वहीं इस मौके पर रूपेश कुमार,रमेश उराँव,सुनील,मिथुन,दूदाई महतो,अजित महतो एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

You missed