Advertisements
Spread the love

अजय मार्डी ने कहा गोबिन्दपुर पंचायत को विकसित पंचायत

बनाने का लिया संकल्प…..

राजनगर: त्रिस्तरीय चुनाव के बिगुल बजते ही समाजसेवी बनकर वादे और अपील करने लगे है । राजनगर के शहीद ग्राम गोबिन्दपुर के समाजसेवी अजय मार्डी मुखिया प्रत्याशी के रूप में गोबिन्दपुर पंचायत से चुनाव लड़ रहे है।

Advertisements

वहीं इस पंचायत में कई प्रत्याशी चुनावी मैदान में जनता से अपने पक्ष में वोटिंग के लिए जनसंपर्क अभियान चला रहे है। प्रत्याशीयों की भीड़ में युवा समाजसेवी अजय मार्डी भी गोबिन्दपुर पंचायत से मुखिया प्रत्याशी के रूप में अपना भाग्य अजमा रहे है, और जनता के बीच जनसर्म्पक अभियान चला रहे है ।

उन्होंने गोबिन्दपुर पंचायत को विकसित पंचायत बनाने की अपील किया । उन्होंने बताया हमारा गांव गोबिन्दपुर को आदर्श गांव है परंतु हमारा गांव अभी भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। उन सभी सुविधाओं से ना केवल गोबिन्दपुर गांव बल्कि पूरे पंचायत को सुविधा पहुचाने का कार्य करूँगा।

सड़क,पानी,बिजली,स्वास्थ्य, शिक्षा सभी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुखिया प्रत्याशी के रूप में खड़ा हूँ,और यदि जनता मुझे मौका दे,और विजय बनायें तो आने वाले समय में गोबिन्दपुर पंचायत पूरे प्रखंड में सबसे विकसित पंचायत कहलायेगा।