Advertisements
Spread the love

राजनगर में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ।

राजनगर(रिपोर्ट – रवि कांत गोप) :-  एसएस प्लस टू स्कूल ग्राउंड में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्रीमती वसुंधरा दास एवं सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल गौड़ के हाथों दीप प्रज्वलित कर किया गया।
वहीं खेलो झारखंड प्रतियोगिता के शुभारंभ में कस्तूरबा गाँधी बालिका विधायल की छात्राओं द्वारा आकर्षक मार्च फास्ट किया गया।वहीं खेलो झारखंड प्रतियोगिता के प्रति खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
खेलो झारखंड प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के पहले दिन 101 विद्यालय के 620 खिलाड़ियो के बीच प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।जिसमें कुल 13 तरह के खेल प्रतियोगिता होगी।
वहीं मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ममता दुबे,सभी बीआरपी,सीआरपी,संचालन समिति मोहम्मद अखलाक अहमद इस्लाम, सांगी दोनगो सदस्य सुदीप मुखर्जी,संध्या कुमारी,प्रदीप कुमार हेम्ब्रम, डीग रूस हांसदा,बलराम टुडु,दीपक कुमार सिंहदेव,घासीराम मार्डी आदि शिक्षकगण उपस्थित थे।

Advertisements

You missed