Spread the love

टाटीसिलवे थाना में दुर्गा पूजा व रावण दहन को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

Advertisements
Advertisements

✍️ Arjun Kumar Pramanik

नामकुम । टाटीसिलवे थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा के नेतृत्व में दुर्गा पूजा और रावण दहन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गा पूजा का आयोजन करने वाली विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य शामिल हुए। आरा गेट, बड़ाम, टाटीसिलवे, चतरा सहित आसपास के क्षेत्रों से कई जनप्रतिनिधि, पूजा समिति सदस्य और स्थानीय समाजसेवी उपस्थित रहे।
बैठक में त्योहार को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से मनाने, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, ट्रैफिक नियंत्रण, अनुशासन और आपसी भाईचारे को प्रोत्साहित करने पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने सभी समितियों से प्रशासन के साथ सहयोग करने और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत संपर्क करने की अपील की। सभी उपस्थित लोगों ने त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया।
बैठक में उपस्थित सदस्य अशोक मिश्रा मंगल कुमार, ब्रजेश  विनोद अग्रवाल, किस्टो कुजुर , राजन साहु, के.डी. शंकर प्रसाद  कल्याण सिंह, जयेंद्र बाउरी, शनील जॉय, शुभम तिवारी, अमिनेश, अभिषेक कुमार, राजेश कुमार, राजेश मिश्र, मुन्‍ना सिंह, सनी कुमार, रवि कान्त, मोतीलाल भट्ट, सुमित कुमार, यूनुस साहु, राहुल के.आर., गुलशन एम., सनी कुमार, शिवम राजक, श्रीनारायण झा, शंकर प्रसाद, सूरेन्द्र ठाकुर, अजिम खान समेत एस स्वेता कुमारी  रंजीत कुमार समेत कई लोग मौजूद रहें ।