Advertisements
Spread the love

मंदिर निर्माण में लगे शिल्पकारों का किया गया सम्मानित…

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला प्रखंड अंतर्गत सीनी के मोहितपुर गांधी चौक में हनुमान मंदिर का निर्माण रायडीह राजपरिवार के राजेश सिंहदेव एवं उनकी धर्मपत्नी निधि सिंहदेव के द्वारा कराया जा रहा है। उक्त मंदिर का निर्माण बगैर किसी जनसहयोग के मंदिर का निर्माण केवल दोनों के संकल्प से किया जा रहा है। इस मंदिर के बनने से लोगों में एक उत्साह जगा है। यहां पूर्व स्थापित मूर्ति में स्थानीय लोगों के द्वारा पूजा अर्चना की जाती थी। यह मंदिर बन जाने के बाद एक आस्था का केंद्र बन जाएगा। मंदिर के गुंबज निर्माण में लगे उड़ीसा के शिल्पकारों को सोमवार को अंग वस्त्र देकर राजेश सिंहदेव द्वारा सम्मानित करके विदाई की गई। मौके पर निधि सिंहदेव, प्रदीप कालिंदी, अजीत कालिंदी व कृष्ण सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।

You missed

पोटका : क्या स्थानीय जन प्रतिनिधि को है ख्याल, बुंद-बुंद पानी के लिए तरस रहा है जनजीवन?