Spread the love

राजनगर में 150 किसानों के बीच किया गया चना व सरसों बीज का वितरण ।

राजनगर : कृषि तकनीकी केंद्र राजनगर में शुक्रवार को 150 किसानों के बीच  प्रति लाभुकों को 15 kg चना एवं 2kg सरसों बीज का वितरण किया गया।मौके पर मुख्य रूप से जिला कृषि पदाधिकारी विजय कुजूर ,जिला परिषद सदस्य श्रीमती मालती देवगम,प्रखंड प्रमुख ओलिभ ग्रेस कुल्लू एवं उप प्रमुख सुमना देवी उपस्थित थी।
इसी दौरान जिला कृषि पदाधिकारी विजय कुजूर ने बताया कि राजनगर प्रखंड के किसान कृषि आधरित अपनी जीविका चलाते है।और कृषि विभाग कृषि कार्य को बढ़ावा दने के उद्देश्य से किसानों को अनुदान पर बीज और कृषि उपकरण मुहैया कराते रहती है।इसी के निमित शुक्रवार को प्रति लाभुक को 15 किलोग्राम चना और 2 किलो सरसों बीज का वितरण किया गया।
इस मौके पर बीटीएम जितवाहन मुर्मु,एटीएम राकेश कुमार, शंकराचार्य महतो, डोबरो देवगम,किसान मित्र विशेश्वर महतो नीलकमल महतो, समेत कई संख्या में लाभुक उपस्थित थे।

Advertisements

You missed