Spread the love

चाईबासा में आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का राजनगर में भव्य स्वागत।

Advertisements

राजनगर(रिपोर्ट- रवि कांत गोप):- चाईबासा में आयोजित भाजपाई यों का प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन में शामिल होने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी राजनगर के शिद्धु कान्हू चौक पहुँचे।जहां भाजपा नेता गणेश महाली के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूरे गर्मजोशी और गाजे बाजे के साथ उनका स्वागत किया।वहीं श्री मरांडी शिद्धु कान्हू की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।इस दौरान पत्रकारों को बताया कि कुछ दिनों पहले जमशेदपुर के कदमा में जो घटना घटी थी।और जिसमे पुलिस प्रशासन के द्वारा एक तरफा करवाई करते हुए हिन्दू समाज के लीडर अभय सिंह के ऊपर मामला दर्ज कर उन्हें जेल में डाल दिया।जबकि उस घटना में वे उपस्थित भी नही थे।ये सरासर जुर्म है।जिसके खिलाफ पार्टी ने तय किया कि पूरे कोल्हान क्षेत्र में भाजपा इसका विरोध प्रर्दशन प्रकट करेगी।जिसके निमित्त आज चाईबासा में घरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।जहाँ भारी मात्रा में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होने के लिए जमशेदपुर, सराईकेला,राजनगर तथा विभिन्न स्थानों से पहुंचे।वहीं पुर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के स्वागत के मौके पर भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली,रमेश हांसदा,हरि लोहार,कुबेर कांत षाड़ंगी,बासु राऊत,नारायण महतो,दिलीप राऊत,भीमशेन मंडल,सत्यवान परीक्षा, रवि महतो,अमरजीत महतो,संटु नायक,हरेकृष्ण प्रधान,सत्यप्रकाश महतो,नारायण दास,उमेश भोल,उदित महतो,कंचन मंडल,जगदीश महतो,महाकाल आदि उपस्थित थे।

Advertisements

You missed