Advertisements
Spread the love

हेंसल में भाजपाइयों ने देश विभाजन विभीषिका दिवस मनाया।तिरंगा लेकर मौन जुलूस निकाला।

Advertisements

राजनगर : देश के बंटवारे को त्रासदी को लेकर भाजपा द्वारा पूरे देश में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इसी के तहत राजनगर प्रखंड पूर्वी के मंडल अध्यक्ष खिरोद महतो की अध्यक्षता में भाजपाइयों ने रविवार की संध्या हेंसल बाजार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया और तिरंगा झंडा लेकर मौन जुलूस निकाला। ना संबोधन और ना कोई नारा केवल मौन धारण करते हुए मौन यात्रा निकाली ।हाथों में विभाजन से सम्बंधित फ़ोटो तख्ती लिए मौन यात्रा की।इस मौके पर जिला मंत्री कुबेर कांत षाड़ंगी, प्रखंड महामंत्री उज्जल मोदक ,उपाध्यक्ष पवित्र महाकुड़, कंचन मंडल,यादव प्रधान,मनोज महतो,नीतीश मंडल,प्रखंड मीडिया प्रभारी कार्तिकेश्वर महाकुड़, प्रखंड कोषाध्यक्ष अजित मंडल,मंगल करवा,अमरनाथ गोप,सुकुमार प्रधान, तपन गोप,रंजीत गोप,शंकर सरदार, लालमोहन महतो, आदि उपस्थित थे।

You missed