Spread the love

मोतीलाल गौड़ बने कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, सम्मान

पार्टी को संगठित कर जनहित में कार्य करना मेरी पहली प्रथमिकता ।जल्द होगा कमेटी गठन : मोतीलाल गौड़

राजनगर में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को कांग्रेस पार्टी में नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल गौड़ को माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान मोतीलाल गौड़ ने कहा कि पार्टी ने मुझे जिस विश्वास से प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व दिया है ।इस पद का निस्वार्थ भावना से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत संगठित करने का कार्य करूंगा ।उन्होंने कहा सर्वप्रथम राजनगर में प्रखंड कमेटी का गठन किया जाएगा। जिसकी पहल कर दी जा चुकी है। वहीं नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल गौड़ के स्वागत सम्मान में सांसद प्रतिनिधि विशु हेम्ब्रम ,यूथ कांग्रेस के कोल्हान संयोजक प्रकाश महतो,पूर्व प्रखंड महासचिव भुटा राऊत, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्यामपद त्रिपाठी,पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य मनोज महतो,पूर्व जिला महासचिव डोमन महतो,पूर्व पंचायत अध्यक्ष जीतेन महतो,बीस सूत्री सदस्य पप्पू रॉय,बादल टुडू,सुधन्या प्रधान,सुरेन सरदार आदि उपस्थित थे।

Advertisements

You missed