Spread the love

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत राजनगर प्रखंड कार्यालय परिसर में चला सफाई अभियान।

राजनगर(रिपोर्ट -रविकांत गोप):- सरकार ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत केन्द्र सरकार निर्देशानुसार जहां एक ओर पूरे भारत मे सफाई अभियान चलाया जा रहा है।वहीं राजनगर प्रखंड मुख्यालय में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह के नेतृत्व में यह अभियान जोर सोर से चलाई गई।जहां प्रखंड अंचल,महिला बालविकास परियोजना ,जेएसएलपीएस के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने पहले कार्यलय भवन,फिर प्रखंड मुख्यालय के बाहर झाड़ियों एवं परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया।एवं सभी ने संयुक्त रूप से अपने कार्यालय, वातावरण आदि को साफ रखने की शपत ली।इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड वासियों से अपने आस पास,गली मोहल्ले, और वातावरण को साफ रखने की अपील की।उन्होंने कहा स्वच्छ वातावरण में ही स्वच्छ शरीर और स्वच्छ मन का निवास होता है,इसलिए अपने शरीर के साथ साथ वातावरण को स्वच्छ रखने पर ध्यान दें।
मौके पर प्रखंड अंचल जेएसएलपीएस के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Advertisements

 

Advertisements

You missed