Advertisements
Spread the love

राजनगर : नामांकन के छटवें दिन गोबिन्दपुर पंचायत से युवा प्रत्याशी प्रेम मार्डी ने मुखिया पद के लिए किया नामांकन।

कहा – मुझे गर्व है कि मै शहीद गांव का माटी पुत्र हूँ, लेकिन भ्रष्टाचार ने गोबिन्दपुर आदर्श गांव को खोखला कर दिया है,भ्र्ष्टाचार मुक्त और प्रगतिशील पंचायत मेरी पहली प्रथमिकता होगी।

राजनगर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को गोबिन्दपुर के युवा प्रत्याशी प्रेम मार्डी ने मुखिया प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल की।इसी दौरान उन्होंने कहा हमे गर्व है कि हम शहीदों की भूमि में जन्म लिया है,और हमारे पंचायत को आदर्श पंचायत की उपाधि दी गई है,लेकिन आदर्श पंचायत जैसी होनी चाहिए वैसे कुछ नही हुआ आज भी शहीदों के वंशजों को उनका हक अधिकार नही मिला,आदर्श ग्राम सभी लाभकारी योजना से परिपूर्ण होना चाहिए, लेकिन आज भी लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है,सड़क,पानी,बिजली जैसी समस्याओं से पंचायत क्षेत्र की जनता त्रस्त है।हमारा पंचायत केवल भर्ष्टाचार की भेंट चढ़ गया है,इस बार पंचायत वासी मुझे मौका दे,तो पंचायत के सभी गांव में विकास दिखेगी।

Advertisements

You missed