Spread the love

भाजपा का वनभोज सह मिलन समारोह की तैयारी को लेकर हेंसल में भाजपा कार्यकर्ता एकजुट। मिलन समारोह की तैयारी पूरी।

Advertisements
Advertisements

राजनगर(रिपोर्ट – रविकांत गोप):-सरायकेला विधानसभा के राजनगर प्रखंड पूर्वी व पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं का एकदिवसीय वनभोज सह मिलन समारोह रविवार 5 जनवरी को पूर्वी सिंहभूम के सुप्रशिद्ध जादूगोड़ा रंकनी मंदिर के समीप तिलाईटांड़ मैदान में की गई है,जिसकी तैयारी का जिम्मेवारी हेंसल में भाजपा कार्यकर्ताओं को दी गई है,मिलन समारोह की पूर्व संध्या तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने समारोह की तैयारी कर ली है।मिलन समारोह में झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधानसभा के विधायक चम्पई सोरेन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे।मिलन समारोह में भाजपा के द्वारा सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की जाएगी।वहीं इस पूरे आयोजन की तैयारी करने में पूर्वी मंडल अध्यक्ष खिरोद महतो,वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद ज्योतिषी,जामिनी महाकुड़,उज्ज्वल मोदक,अजित मंडल,अमरनाथ गोप,अरूप मंडल,यादव प्रधान आदि का सराहनीय योगदान है।