Spread the love

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रखंड कार्यालय में वृक्षारोपण ।साथ ही दिखा सीडब्लूएस संस्था द्वारा जल संरक्षण का नमूना।

Advertisements
Advertisements

राजनगर(रिपोर्ट – रवि कांत गोप) :- विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर राजनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह एवं अंचलाधिकारी नेधनंजय कुमार ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया ।इस मौके पर cws यानी सेंटर ऑफ वर्ल्ड सॉलिडेरिटी की ओर से जल संरक्षण पर एक प्रोजेक्ट पेश किया गया। जिसमें सोलर एनर्जी से किस प्रकार खेतों में पानी दिया जा सकता है। इसकी प्रदर्शनी की गई। वहीं सी डब्ल्यू एस संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सुमित कुमार ने बताया कि डीजल मोटर से पर्यावरण दूषित होता है। इसलिए सोलर पैनल के माध्यम तालाब के पानी को कैसे खेतों तक पहुँचाया जाता है।इसकी प्रदर्शनी एक म
नमूने के माध्यम से की गई। उन्होंने कहा पर्यावरण सुरक्षित तो देश सुरक्षित। हमारी संस्था पर्यावरण को दूषित होने से बचाने का कार्य करती हैयह सीडब्ल्यूएस संस्था एचआरडीपी परियोजना एचडीएफसी बैंक के द्वारा चलाई जा रही है।
इस मौके पर सी डब्ल्यू एस संस्था के राजू बहादुर, मोनिका प्रमाणिक, पूनम कुमारी ,बादल टुडु,हरीश महतो ,कन्हाई महतो आदि उपस्थित थे।