Spread the love

विशाल स्पंज प्लांट परिसर में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन, पेड़ पौधे को संरक्षण का लिया गया संकल्प…

मेघा वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत रामगढ़ रोटरी सेंट्रल ने लगाया 500 पौधे…

रजरप्पा / विजय चंद्रा

बोरोबिंग स्थित विशाल स्पंज फैक्ट्री परिसर में रोटरी रामगढ़ सेंट्रल के सौजन्य से मेघा प्लांटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोटरी रामगढ़ सेंट्रल के अध्यक्ष विकास बंसल, सचिव अंकित जैन, विशाल स्पंच के निदेशक मुकेश अग्रवाल, बोरोबिंग मुखिया बंसती देवी, मुखिया प्रतिनिधि चित्रगुप्त महतो मौजूद थे। मौके पर रोटरी रामगढ़ सेंट्रल के अध्यक्ष विकास बंसल ने कहा कि पौधरोपण मानव जीवन के लिए काफी जरूरी हैं। पर्यावरण सुरक्षित रहेंगे, तभी मानव जीवन सुरक्षित रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि सभी लोगो को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। ताकि ऑक्सीजन की मात्रा कभी भी कम न हो सकें। अध्यक्ष ने आगे कहा कि रामगढ़ रोटरी सेंट्रल मेघा वृक्षारोपण कार्यक्रम चला रही हैं। जिसके तहत आज 500 पौधे लगाएं गए। वही 10000 पेड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। ताकि पर्यावरण शुद्ध रहे सकें। वही विशाल स्पंज के निदेशक मुकेश अग्रवाल ने कहा कि पेड़-पौधों के कारण आज मनुष्य जीवित है। यदि पेड़-पौधे नहीं होंगे तो मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज जो पौधारोपण किया है,

वह हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए तोहफा होगा, क्योंकि ये पेड़ पौधे बड़े होकर सदियों तक सभी को जीवन के रूप में ऑक्सीजन देते रहेंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे हर माह में एक पौधा जरूर लगाएं। पौधारोपण के बाद सभी सदस्यों ने उनकी देखभाल करने की शपथ ली और कहा कि वे भविष्य में भी समय-समय पर पौधारोपण करते रहेंगे। आयोजित कार्यक्रम के दौरान दर्जनों फलदार, छायेदार पौधे लगाए गए।

इस दौरान पेड़ पौधे को संरक्षण करने का संकल्प लिया गया। मौके पर रोटरी रामगढ़ सेंट्रल के डॉ अनूप सिन्हा, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विनय अग्रवाल, रेणु सिन्हा, खुशबू बंसल, अंकित जैन, स्वेता जैन, मिली अग्रवाल, पंकज बगड़िया, अरविंद गोयल, पवन गोयल, मनीषा गोयल, बालकृष्ण जालान, सुनीता जालान, पीयूष बेरलिया, वर्षा अग्रवाल, रोटरी रामगढ़ सेंट्रल के भावी अध्यक्ष पवन अग्रवाल, रामा अग्रवाल, राजेश अग्रवाल सहित रोटरी रामगढ़ सेंट्रल व विशाल स्पंज के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Advertisements

You missed