
लबगा में श्रीश्री 1008 पंचमुखी हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा सह महायज्ञ के चौथे दिन हुए कई धार्मिक अनुष्ठान, भक्ति जयकारों से गूंजा क्षेत्र, यज्ञ मण्डप की परिक्रमा को ले उमड़ी भीड़…
रामगढ़ ब्यूरो ( इन्द्रजीत कुमार)

जिले के भुरकुंडा क्षेत्र में स्थित श्रीश्री प्राचीन मां पंच बहिनी मंदिर विकास समिति लबंगा के तत्वाधान में चल रहे श्रीश्री 1008 पंचमुखी हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा सह नवापरायन 11 दिवसीय महायज्ञ के चौथे दिन पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कई धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। महायज्ञ में यज्ञाचार्य श्रीश्री 1008 प्रचेतश महाराज की देखरेख में आचार्य शशि मिश्रा, आचार्य धनंजय शरण, अमरेंद्र पांडेय, राजेश पांडेय, विकास पाठक, सोनू पांडेय, धर्मेश मिश्रा, दीपक शास्त्री, नर्वोत्तम पांडेय, धु्रवेश मिश्रा, भारतेन्दु पांडेय, रूद्र प्रकाश शुल्क, श्याम किशोर मिश्रा द्वारा महायज्ञ के चौथे दिन अन्नाधिवास, जलाधिवास, पांचवे दिन पुष्पाधिवास, फलाधिवास, छठे दिन वेदी पूजन, शय्याधिवास, सातवें दिन नगर भ्रमण एवं पूजन, आठवे दिन महाअभिषेक, नौवे दिन वेदी पूजन, सुन्दरकाण्ड पाठ, दसवें दिन मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा और अंतिम दिन 4 मई को पूर्णाहूति एवं भण्डारा के साथ 11 दिवसीय महायज्ञ का समापन होगा।
पूजा के दौरान भक्ति जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। पूजन-अनुष्ठान में बतौर यजमान रामेश्वर गोप,सुरेश गोप,लखन मुंडा,छठु प्रसाद,संजय प्रसाद,जनक साव, प्रकाश साव,शिव शंकर व रमेश यादव सपत्नि शामिल हुए। यज्ञ को सफल बनाने में सरंक्षक रंजीत यादव व दीनानाथ साहू, अध्यक्ष नन्दलाल महतो, कार्यकारी अध्यक्ष बादल पाहन, सचिव सुरेश गोप, कोषाध्यक्ष कैलाश मुंडा, संयोजक रामेश्वर गोप, उप संयोजक छठु प्रसाद, सह संयोजक डोमन महतो, उप कोषाध्यक्ष संदीप यादव, उपाध्यक्ष मनोज यादव, विजय साव, दिलीप साव, लखन मुंडा, अभिषेक नागवंशी, कन्हैया, उप सचिव राहुल कुशवाहा, कृष्णा प्रसाद, प्रिन्स, विनोद यादव, सागर मुंडा सहित महिला कमेटी की नीरू देवी, मंजू देवी, अनिता देवी इत्यादि अहम योगदान रहा।

