Spread the love

भुरकुंडा पुलिस को मिली सफलता 115 किलोग्राम गांजा बरामद…

रामगढ़:इन्द्रजीत कुमार

पतरातू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में दोपहर के समय प्रेस क्राप्रेंस आयोजित किया गया। उक्त प्रेंस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों को जानकारी दी गई। डाक्टर वीरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि मंगलवार की अहले सुबह होते के साथ ही 5:00 बजे के करीब सुबह में सूचना प्राप्त हुई। रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुंदरनगर में स्थित ब्रजेश खरवार उर्फ विक्की खरवार के द्वारा अवैध रूप से गांजा का खरीद बिक्री किया जा रहा हैं।

उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए। मेरे नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। इसमें भुरकुंडा ओपी थाना क्षेत्र के प्रभारी मयंक प्रसाद एवं पुलिस अवर निरीक्षक अक्षय कुमार सहस्त्र दलबल शामिल हुए। इसके बाद पुलिस टीम के साथ समय करीब 5:45 के करीब थाना से प्रस्थान किया गया। ब्रजेश खरवार उर्फ विक्की खरवार सुंदरनगर के घर पहुंचे।

पतरातू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार चौधरी के द्वारा व्यक्ति एवं घर की तलाशी हेतु ब्रजेश खरवार उर्फ विक्की खरवार को एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत नोटिस दिया गया। अपनी तलाशी देते हुए। ब्रजेश खरवार की घर की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में ब्रजेश खरवार तथा रंजीत यादव के घर से 115 किलोग्राम अवैध गांजा की बरामद किया गया।

उक्त कांड में राजकुमार यादव, ब्रजेश खरवार तथा रंजीत यादव को भी रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। ये तीनों व्यक्ति भुरकुंडा ओपी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उक्त कांड में संलिपित औंर अभियुक्त के छापेमारी जारी की गई। उक्त संबंध में कांड दर्ज की गई। उक्त मौके पर पतरातू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार चौधरी, भुरकुंडा ओपी थाना प्रभारी मयंक प्रसाद, अक्षय कुमार, पूरन सिंह एवं सहस्त्र दलबल शामिल हुए।

Advertisements

You missed