Spread the love

हरिहरपुर में धूमधाम व भक्तिभाव से संपन्न हुआ मंडा पूजा, 75 भोक्ता व सोकताइनो ने दहकते अंगारों पर नंगे पाव चलकर दिया आस्था का परिचय…

पुरुलिया से आए छऊ नृत्य के कलाकारों ने लोगों का किया मनोरंजन, मंडा मेला में ग्रामीणों की उमड़ी भीड़…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

रामगढ़ जिले के पतरातू क्षेत्र हरिहरपुर गांव में मंडा पूजा भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। देर रात्रिकालीन श्रद्धालुओं ने लोटन सेवा, फुलखुंदी, मच्छर गोथा, बनस झूला पर झूलकर अपने आस्था व शिव भक्ति का परिचय दिया गया। वहीं छऊ नृत्य के कालाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। इधर मंडा पूजा और मेला का उदघाटन मुख्य अतिथि आजसू के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी, विशिष्ट अतिथि बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, आजसू जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, मुखिया गीता देवी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश बेदिया, जोगेंद्र सिंह खरवार, पंसस भरत महतो आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

 

वहीं पुरुलिया से आए छऊ नृत्य के कलाकारों ने देवी-देवताओं से जुड़े नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध किया। मंडा को ले मंगलवार की रात्रि 75 भोक्ता और 75 सोकताईनो ने नदी में स्नान ध्यान कर पवित्र जल भरकर मंडा स्थल पहुंचे। जहां पूरे विधि-विधान से सत्यनरायण गोसाईं, ठाकुर राजेंद्र, भट्ट भोक्ता सुनील करमाली, विजय पाहन और हनुमान चटिया कामदेव ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कराई। वहीं शिव भक्तों ने दहकते अंगारो पर नंगे पांव चलकर आस्था का परिचय दिया। इसके बाद नुकीले कांटेदार कील को शरीर मे चुभोकर भोक्ताओं ने बनस झूला झूल कर अपनी शिव भक्ति का परिचय दिया। साथ ही गांव की सुख-शांति, सृमद्धि व अच्छी फसल होने की भगवान शिव व माता पार्वती से कामना की। पूजा को लेकर भव्य मेले का आयोजन हुआ। जहां आसपास गांव के सैंकड़ों ग्रामीण मेला और छऊ नृत्य का भरपूर आनंद उठाए। मंडा पूजा को सफल बनाने में कमेटी अध्यक्ष रामनरेश महतो, सचिव पनु कुमार महतो, कोषाध्यक्ष निर्मल मुंडा, संरक्षक पूर्व जिला पार्षद सुरेश महतो, संयोजक सुखदेव महतो, कलदेवनाथ महतो सहित राजू करमाली, विकास महतो, भिंनु महतो, कलदेव महतो, दीपचंद महतो, अजय महतो, संजय पाहन, रविंद्र महतो, राजेंद्र महतो आदि सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Advertisements

You missed