Advertisements
Spread the love

टर्बो व स्विफ्ट कार की टक्कर में एक की मौत, दो घायल, रांची रेफर…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

टर्बो ट्रक व स्विफ्ट कार की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। जानकारी के अनुसार रामगढ़ जिले के पतरातू लेक रिसॉर्ट डैम स्थित कटुआ कोचा अंतर्गत शंकर फैमिली ढाबा के समीप पतरातु-रांची मुख्य मार्ग पर रांची की ओर जा रही ईटा लदा टाटा टर्बो ट्रक जेएच 05 सी डब्लू 9657 व रांची से पतरातू की ओर आ रही मारुति स्विफ्ट कार जेएच 24 बी 1355 में जोरदार ढक्कर हो गई। कार में तीन लोग अकांउटेंट प्रमोद शर्मा, बिरेंद्र प्रसाद व संजीत कुमार सवार थें। दुर्घटना में प्रमोद शर्मा की मौत हो गई।

जबकि दो लोग बिरेंद्र प्रसाद व संजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को स्थानीय प्रशासन एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची भेजा गया। दुर्घटना स्थल पर मृत व्यक्ति के शव को पतरातू पुलिस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू भेजवाया गया। बताया जाता हैं कि टक्कर इतना जोरदार था कि स्विफ्ट कार का अगले पूरे हिस्से का परखच्चा उड़ गया।

वहीं तेज रफ्तार की वजह से अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पहाड़ के समीप सड़क से दूर जा खड़ा हो गया। दुर्घटना में ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार तीनों व्यक्ति बरका-सयाल स्थित सीसीएल में कार्यरत थे और वे अपनी ड्यूटी के लिए निकले हुए थे। दुर्घटना के बाद सड़क जाम होने से आवागमन बाधित हो गया। पतरातू पुलिस की तत्परता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। जिसके बाद आवागमन चालू हो सका।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा