Advertisements
Spread the love

तीन नंबर झोपड़ी में सरहुल पर्व को ले सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बच्चो ने झारखंडी वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत कर बांधा समां…

Advertisements

ऐसे आयोजनों में झारखंड की सभ्यता व संस्कृति झलकती हैं  : अंबा प्रसाद

रामगढ़ इन्द्रजीत कुमार

रामगढ़  सरहुल पर्व के पावन अवसर पर तीन नंबर झोपड़ी में देर रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, विशिष्ट अतिथि भुरकुंडा पंचायत के मुखिया अजय पासवान, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, युवा कांग्रेस के बड़कागांव विधानसभा अध्यक्ष जयंत तुरी, पूर्व मुखिया सभाष दास उर्फ काला बाबू व रेणुका देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। मंच संचालन केन्द्रीय मिलन सरहुल पूजा समिति के सचिव संतोष उरांव ने किया। कार्यक्रम में बच्चों ने झारखंडी वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक झारखंडी नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि सरहुल में झारखंड की सभ्यता व संस्कृति झलकती है। सरहुल हमें जल, जंगल, जमीन व संस्कृति की रक्षा का भी संदेश देता है। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा को सराहते हुए कहा कि ऐसे आयोजनो से आपसी भाईचारगी तो बढ़ती ही है बच्चों की प्रतिभा भी निखरकर सामने आती है। साथ ही लोगों को मनोरंजन करने का मौका मिलता है। समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रावेल एक्का, संटू मुंडा, रोहित कुमार, रोहित मुंडा, महेश उरांव ,बसंती मुंडा, मनती देवी संजीता कुजूर, मनकी देवी, हीरामणि देवी, झीबो देवी आदि का विशेष योगदान रहा।

You missed