Spread the love

सांसद चौधरी के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन…

रामगढ़:इन्द्रजीत कुमार

रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 30 मुर्राम कलां कब नायक टोला मव करम परब कब शुभ अवसर पर आयोजित संस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जीप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो,नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो,लालबिहारी महतो,वार्ड पार्षद सीता देवी के द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर एंव दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इसके पूर्व कमेटी के सदस्यों द्वारा अतिथियों के स्वागत ओर धूम धाम से किया गया। चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा की करम परब हमारी संस्कृति व सभ्यता की पहचान हैं। करम परब को भाई बहन का त्योहार भी कहा जाता है,इस पर्व में बहन अपने भाई की लंबी आयु की कमाना करती है। मुख्य अतिथि मांदर की थाप पर काफी देर तक झूमते नजर आए। उक्त मौके पर पार्षद प्रतिनिधि मनोज़ महतो,अरविंद महतो,सुजीत नायक आदि कमेटी के सदस्यगण उपस्थित थे।

Advertisements

You missed