Spread the love

उपायुक्त  ने नावाडीह पंचायत में निर्माणाधीन मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, संचालन शुरू करने का दिया निर्देश

रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements
Advertisements

गोला  :  रामग जिले के उपायुक्त पदाधिकारी माधवी मिश्रा ने गोला प्रखंड का दौरा किया। इसु दौरान उन्होंने नावाडीह पंचायत में निर्माणाधीन मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र में अब तक हो चुके कार्यों एवं अंतिम चरण के कार्यों का जायजा लेने के क्रम में जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने एवं मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का संचालन शुरू करने के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। इसी दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला, अंचल अधिकारी गोला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। गौरतलब हो कि बच्चों को जीवन की शुरुआत से ही विकास की दिशा में आगे बढ़ने के मद्देनजर जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा डीएमएफटी के माध्यम से अलग-अलग प्रखंडों में कुल 14 नए मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है। कार्य अंतिम चरण में है एवं जल्द ही महिलाओं व बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र उपलब्ध होगा। मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों में वर्तमान समय की जरूरतों के हिसाब से तमाम सुविधाएं होंगी।