Spread the love

धनंजय कुमार पुटूस ने की एसडीओ से मुलाकात, मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी  बढ़ाने को लेकर किया बातचित…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार) 

अखिल भारतीय मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने रामगढ़ अनुमंडल पदाधिकारी सह रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी जावेद हुसैन से अनुमंडल कार्यालय में मुलाकात की गई। रामगढ़ जिले में मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दिलवाने के लिए मांग लिखित पत्र सौंपा गया। ज्ञांपन लिखित पत्र धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि रामगढ़ जिला के अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र, छावनी परिषद क्षेत्र सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय एवं फैक्ट्रीयों में मजदूर काम करते हैं।

ऐसी जानकारी मिल रही हैं कि कई कार्यालयों एवं फैक्ट्रीयों द्वारा मजदूरों को सरकार द्वारा तय न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जा रही हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मजदूरी का काम करने वाले मजदूर गरीब होते हैं। काम करने पर मिलने वाली मजदूरी से ही अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। अपने बच्चों को पढ़ाते लिखाते हैं।

न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलने से इन्हें कई प्रकार की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दिलवाया जाए। इसी विषय को गंभीरता से लेते हुए। रामगढ़ एसडीओ ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया गया।

Advertisements

You missed