Spread the love

विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा हुई बैठक, समन्वय समिति का गठन कर उपायुक्त के साथ बैठक होना तय…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा बैठक हेसला बांसगढा में बुलाई गई। आदित्य नारायण प्रसाद की अध्यक्षता एवं भुनेश्वर महतो तथा किशोर कुमार महतो संयुक्त संचालन की गई। बैठक में गत 8 अप्रैल 2023 को संपन्न मोर्चा के स्थापना दिवस की विस्तार से समीक्षा की गई। कहा गया की स्थापना दिवस हर दृष्टिकोण से सफल रहा। कहा गया कि स्थापना दिवस में मंच से हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा, गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी तथा बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, गोमिया विधायक लंबोदर महतो तथा आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता रौशनलाल चौधरी द्वारा विस्थापितों की समस्याओं का निराकरण हेतु ठोस पहल करने का आश्वासन दिया गया। इसलिए विस्थापित प्रभावितों की एक नई उम्मीद का भरोसा हुआ हैं।

आश्वासन के अनुरूप दो हफ्तों के भीतर समन्वय समिति का गठन कर उपायुक्त के साथ बैठक होना है। मोर्चा को उक्त बैठक से PVUNL (पूर्व पीटीपीएस) के विस्थापित प्रभावितों के वर्षों से लंबित समस्या के समाधान होने का स्थाई नीति का निर्धारण होने का विश्वास है। बैठक में कहा गया कि PVUNL प्रबंधन के द्वारा UPL, PVUNL, BHEL तथा BHEL की एजेंसियों के द्वारा किए जा रहे नियुक्तियों को सार्वजनिक करते हुए झारखंड सरकार के सर्कुलर के मुताबिक 75% नियुक्तियों को आरक्षित करते हुए यहां के विस्थापित प्रभावितों को उनके योग्यता अनुसार बहाली सुनिश्चित किया जाए। हर एक नियुक्ति के लिए विधिवत सूचना सूचना पट्ट में चिपकाने की व्यवस्था सुनिश्चित प्रबंधन करें।

आज की बैठक में उपस्थित सभी ग्रामीणों से कहा गया कि अब भी यदि विस्थापित प्रभावितों की उपेक्षा कर बाहर से आदमी लाकर बहाली को नहीं रोका गया। चारों तरफ से नाकाबंदी आंदोलन करने के लिए तैयार रहें। इसके लिए सभी गांव के लोगो को जागरूक करने के लिए सभी गांव में बैठक करने के निर्णय लिया गया। अगले सप्ताह 23 अप्रैल 2023 को विस्थापित प्रभावित ग्रामीणों की बैठक ग्राम कटिया के शिव मंदिर में करने का घोषणा किया गया। उक्त मौके पर राजाराम प्रसाद, मुखिया सुमन भारती, देवराज राम, परमानंद राजीव ,प्रिय नाथ मुखर्जी ,मनु मुंडा, कपिल मुंडा, नंद किशोर महतो, भुनेश्वर पहान,सीताराम महतो, प्रकाश कुमार, अलीम अंसारी, अमित कुमार, असलम इकबाल, रघुराम भीम महतो, रविंद्र ठाकुर, सुमेल उरांव इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Advertisements

You missed