Spread the love

श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में मनाया गया डॉक्टर्स डे…

रामगढ ब्यूरो: इन्द्रजीत कुमार

श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में डॉक्टर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य हरजाप सिंह जी एवं हेडमिस्ट्रेस मधुश्री भी उपस्थित रही। विद्यालय के बच्चों ने डॉक्टर्स डे को बड़े धूमधाम से मनाया गया पुरे भारत।देशभर में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस यानी नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया गया। यह खास दिन प्रसिद्ध चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के पूर्व
मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय को समर्पित हैं।

जिनका जन्म 1 जुलाई 1882 को बिहार के पटना में हुआ था। इस दिन को मनाने के शुरुआत साल 1991 से हुई थी। इसका मकसद जीवन बचाने वाले डॉक्टरों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना हैं।इसी दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य हैं कि डॅाक्टरों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मान दिया जाए। भारत सरकार ने सबसे पहले नेशनल डॉक्टर डे साल 1991 में मनाया गया था। हर साल 1 जुलाई को देशभर में डॉक्टर्स डे मनाया जाता हैं।

जब भी कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है, तो वो डॉक्टर के पास ही जाता है, क्योंकि डॉक्टर ही लोगों को छोटी ही नहीं कई गंभीर औंर खतरनाक बीमारियों से बचाते हैं। डॉक्टर को यूं ही भगवान के समान दर्जा नहीं दिया जाता हैं। उसके पीछे उनकी मेहनत साफ नजर आती हैं। डॉक्टर जीवन उद्धारकर्ता हैं। किसी भी समाज के लिए डॉक्टर आवश्यक हैं।उन्हें जीवन उद्धारकर्ता माना जाता है।हमारे दैनिक जीवन में हम अक्सर उन स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करते हैं। जो हमारी समझ से बाहर हैं। परंतु डॉक्टर बीमारियों को दूर करने की कोशिश में लगे रहते हैं।

इसीलिए तो उन्हें धरती का भगवान कहा गया। जिस समय हमारे देश में कोरोना नामक महामारी ने पैर पसारा था। उस समय यह डॉक्टर ही थे जिन्होंने अपनी जान की चिंता न कर दूसरों की न जाने कितनी ही जाने बचाई थी। इस महामारी ने न जाने कितनी है डॉक्टरों को अपने अंदर समा लिया गया। अगर डॉक्टर ना रहे तो पता नहीं इस धरती का क्या होगा
“भगवान सबकी जीवन की रक्षा खुद नहीं कर पाते इसलिए इस दुनिया में अपने रूप में डॉक्टर को भेज दिया”।

 

विद्यालय के प्राचार्य हरजाप सिंह जी ने डॉक्टरों के कठिन योगदान को नमन किया गया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी रामगढ़ के अध्यक्ष परमदीप सिंह कालरा और अध्यक्ष हरपाल सिंह अरोड़ा, उपाध्यक्ष परमिंदर सिंह जस्सल और कुलजीत सिंह कालरा, उपाध्यक्ष सह प्रबंधक सरदार मनमोहन सिंह लांबा सहित स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य परमजीत सिंह चमन, हरदीप सिंह, पुश्विंदर सिंह छाबड़ा, कुलजीत सिंह छाबड़ा, इंद्रपाल सिंह सैनी, सरदार ब्रह्म भसीन, सरदार विक्रमजीत सिंह कोहली तथा मीडिया प्रभारी करमजीत सिंह जग्गी भी उपस्थित थे।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…