Advertisements
Spread the love

बलकुदरा खदान में सीसीएलकर्मी के सेवानिवृति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements

एसबीए पद पर कार्यरत सीसीएल कर्मी कामेश्वर प्रसाद के सेवानिवृति पर बलकुदरा खदान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजल हुआ। समारोह में बलकुदरा के मैनेजर आरके वर्णवाल ने सेवानिवृतकर्मी कामेश्वर प्रसाद को फूल माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान सहकर्मियों ने भी कामेश्वर प्रसाद को उपहार भेंट कर विदाई देते हुए उनके स्वस्थ्य शरीर व सुखद जीवन की कामना की गई। इधर माइनिंग सरदार पद पर कार्यरत प्रकाश वर्मा का भुरकुंडा परियोजना से अरगडा एरिया में ट्रांसफर होने पर फेयरवेल दी गई।

प्रकाश वर्मा का फूल माला पहनाकर सहकर्मियों ने स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। मैनेजर आरके वर्णवाल ने कहा कि सेवानिवृति, पदोन्नति व ट्रांसफर नौकरी का हिस्सा होता हैं।‌‌ इसी रास्ते से हर कर्मी को एक न एक दिन गुजरना ही पड़ता है। मौके पर बबलू कुमार, अनुज कुमार सिंह, पप्पू सिंह, शशि भूषण सिंह, एसएम राजकुमार, मनोज राम, ओम प्रकाश ओझा, शैलेंद्र सिंह, रामानुज प्रसाद, बसंत बासपत, रामदेव महतो, प्रभास दास, अजीत सिन्हा, दयानंद कल्लू, प्रदीप राम, बिंदु बेदिया, बुधनी देवी, मिथिलेश पासवान सहित बलकुदरा के दर्जनों अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थें।

You missed